4 लोगों ने हरियाणा में 2 नाबालिग बहनों का किया गैंगरेप, कीटाणुनाशक पिलाकर की हत्या
सोनीपत (हरियाणा) के कुंडली इलाके में बिहार की 2 नाबालिग बहनों की गैंगरेप के बाद कीटाणुनाशक पिलाकर हत्या करने के आरोप में मंगलवार को उनके 4 पड़ोसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 5 अगस्त की घटना पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में नाबालिग बहनों से गैंगरेप व कीटाणुनाशक पिलाए जाने की पुष्टि हुई है।