4 वर्ष तक ऋतिक की फिल्में हिमाचल में शूट नहीं होंगी: कंगना की जीत पर कॉमेडियन सोनाली
मंडी (हिमाचल प्रदेश) लोकसभा सीट से अभिनेत्री कंगना रनौत के चुनाव जीतने पर स्टैंड-अप कॉमेडियन सोनाली ठक्कर देसाई ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "मुझे नहीं लगता कि अभिनेता ऋतिक रोशन की कोई भी फिल्म कम-से-कम अगले 4 वर्षों तक हिमाचल में शूट होगी।" गौरतलब है, वर्ष 2016 में कंगना ने ऋतिक पर कई आरोप लगाए थे।