4 वर्षीय बच्चे की केरल में रूट कैनाल सर्जरी के बाद हुई मौत
त्रिशूर (केरल) में 4-वर्षीय बच्चे की एक निजी अस्पताल में रूट कैनाल सर्जरी कराने के बाद मंगलवार को मौत हो गई। बच्चे के परिजन ने इलाज में लापरवाही को लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। बकौल पुलिस, बच्चे को रूट कैनाल से पहले एनेस्थीसिया दिया गया था और वह होश में आने पर गंभीर पीड़ा में था।