4 वर्षीय बेटे की हत्या की आरोपी सीईओ की पुलिस हिरासत 19 जनवरी तक बढ़ाई गई

4 वर्षीय बेटे की गोवा में हत्या करने की आरोपी व स्टार्टअप की सीईओ सूचना सेठ की पुलिस हिरासत सोमवार को 19 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई। पुलिस ने बताया कि उसे पूछताछ के लिए थोड़ा और समय चाहिए। इससे पहले पुलिस ने सूचना और उनके अलग रह रहे पति वेंकट रमन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी।

Load More