4 वर्षीय बेटे की हत्या की आरोपी सीईओ के पति वकील के साथ गोवा के पुलिस स्टेशन पहुंचे
गोवा में अपने 4-वर्षीय बेटे की हत्या की आरोपी व बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप 'माइंडफुल एआई' की सीईओ सूचना सेठ के पति पीआर वेंकट रमन शनिवार को वकील के साथ गोवा के कैलंगुट पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने रमन का बयान दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना ने अगस्त 2023 में रमन के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।