4 वैरिएंट्स के चलते चीन में बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले: भारत के कोविड-19 पैनल के चीफ
केंद्र सरकार के कोविड-19 पैनल के प्रमुख एन.के. अरोड़ा ने 'एनडीटीवी' से कहा है कि चीन में 4 वैरिएंट्स के चलते कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और 15% मामले ओमीक्रॉन वैरिएंट के BF.7 स्ट्रेन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर मामले (50%) बीएन व बीक्यू सीरीज़ से जुड़े हैं और 10%-15% मामले एसवीवी वैरिएंट से संबंधित हैं।