4 शादियों वाले बयान पर विवाद के बाद पाक ऐक्टर ने मांगी माफी; कहा- दिल से सॉरी कहता हूं
4 शादियों वाले बयान पर विवाद बढ़ने के बाद पाकिस्तानी ऐक्टर दानिश तैमूर ने माफी मांग ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा, "मैं जानता हूं आप लोग मुझसे थोड़ा सा नाराज़ हैं...मैं चाहता हूं कि इस बात को यहीं खत्म करें। मेरी बातों से अगर लोगों को तकलीफ हुई है तो मैं दिल से सॉरी कहता हूं।"