4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची आलू की कीमत, अन्य सब्ज़ियों के दाम भी छू रहे आसमान
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2024 में आलू की कीमतें करीब 4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं जबकि गाजर, मूली, गोभी और बंदगोभी जैसी सर्दियों में मिलने वाली सब्ज़ियां भी महंगी हो गईं। बकौल मनीकंट्रोल, नवंबर-2023 के मुकाबले नवंबर-2024 में लहसुन 85.1%, आलू 66.6%, गोभी 47.7%, बंदगोभी 43.6%, टमाटर 41.7% और गाजर 33.4% महंगा हो गया।