4 साल के बैन के बाद चीन के शीइन को भारत में फिर लॉन्च करेगी रिलायंस
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल वेंचर्स आगामी हफ्तों में भारत में चीन के फास्ट फैशन लेबल 'शीइन' को लॉन्च करेगी। शीइन के उत्पादों को कथित तौर पर रिलायंस के ऐप और उसके ऑफलाइन स्टोर्स पर बेचा जाएगा। 4 साल पहले भारत ने कई चीनी ऐप्स को बैन किया था जिनमें शीइन भी शामिल था।