4 साल की शादी के बाद अचानक लापता हुई पत्नी, महिला सहकर्मी के साथ लिव-इन में मिली
गाज़ियाबाद (यूपी) में 4 साल की शादी के बाद एक महिला ने अचानक घर छोड़ दिया और पति से अलग होकर महिला सहकर्मी के साथ लिव-इन में रहने लगी। दोनों ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी। तलाश करते हुए परिजन के पहुंचने पर दोनों ने घर जाने से इनकार कर दिया और साथ रहने की ज़िद पर अड़ी रहीं।