4 साल तक KKR में रहने के बाद भरत अरुण ने LSG का थामा हाथ, बने बॉलिंग कोच
पूर्व भारतीय गेंदबाज़ भरत अरुण 4 साल तक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में रहने के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ जुड़ गए हैं। वह आईपीएल 2026 के लिए एलएसजी के बॉलिंग कोच होंगे। गौरतलब है कि 2022 में अरुण केकेआर के साथ जुड़े थे और वह 2024 में केकेआर की चैंपियन टीम का हिस्सा थे।