4 साल पहले लापता हुआ बिहार का लड़का महाकुंभ में भीख मांगता मिला, दोस्तों ने परिवार से मिलाया

चार साल पहले लापता हुआ बिहार का विकलांग लड़का प्रयागराज महाकुंभ में व्हीलचेयर पर बैठकर भीख मांगता मिला है। उसके गांव से चार दोस्त महाकुंभ गए थे जिन्होंने उसे पहचान लिया। इसके बाद पुलिस और दोस्तों की मदद से युवक परिवार से मिल सका। उसकी मां ने कहा कि वह भी महाकुंभ गई थीं लेकिन उन्हें बेटा नहीं मिला था।

Load More