4 साल बाद भी डर के साए में जी रहा परिवार: हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को हाथरस (यूपी) में 2020 में हुई दलित किशोरी से गैंगरेप की घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसकी तस्वीर X पर शेयर कर उन्होंने लिखा, "पूरा परिवार आज भी डर के साए में जी रहा...उनके साथ क्रिमिनल जैसा व्यवहार हो रहा है।" मामले में पुलिसवालों पर केस दबाने का आरोप लगा था।