4 साल में 6500% से ज़्यादा चढ़ा यह शेयर, अब चीन की कंपनी से हुई बड़ी डील
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चार्जर और सोलर प्रोडक्ट्स बनाने वाली सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 7% से अधिक उछलकर ₹133.48 पर पहुंचे। शेयरों में यह उछाल चीन की झुहाई पिविन न्यू एनर्जी के साथ एक बड़ी डील के बाद आई है। वहीं, यह शेयर 4 साल से थोड़े अधिक समय में करीब 6500% उछला है।