4 साल में AGI Infra के स्टॉक ने दिया 2677% का बंपर रिटर्न, ₹1 लाख निवेश के बने ₹27 लाख
रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के शेयर ने 4-साल में 2677% का रिटर्न दिया है। कंपनी के एक शेयर की कीमत दिसंबर 2020 में महज़ ₹59.05 थी जो आज (मंगलवार) के समय में बढ़कर ₹1640 हो गई है। इस लिहाज़ से दिसंबर 2020 में निवेश किए गए ₹1 लाख आज तकरीबन ₹27 लाख बन जाते।