4 साल में आपको दोबारा वोट नहीं करना पड़ेगा: ईसाइयों से डॉनल्ड ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति व रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने ईसाइयों से कहा है कि अगर वे उन्हें नवंबर में वोट करेंगे तो उन्हें, "अगले 4-वर्ष में दोबारा वोट नहीं करना पड़ेगा।" उन्होंने कहा, "सब कुछ ठीक हो जाएगा...मेरे प्यारे ईसाइयों।" हालांकि, ट्रंप के इस बयान का क्या मतलब था यह साफ नहीं है।