4 साल की उम्र से सारिंदा बजा रहा हूं: पद्मश्री पाने वाले 102 वर्षीय सारिंदा वादक
केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को घोषित पद्म पुरस्कारों के विजेताओं में पश्चिम बंगाल के 102-वर्षीय सारिंदा वादक मंगला कांति रॉय भी शामिल हैं। पद्मश्री प्राप्त करने वाले रॉय ने 'एएनआई' से कहा, "बहुत खुशी हो रही है। 4-5 साल की उम्र से सारिंदा बजा रहा हूं। मैंने दिल्ली, कामाख्या, गुवाहाटी और दार्जिलिंग तक हर जगह सारिंदा वादन किया है।"