4 साल बाद रिटायर हुआ 'इनसाइट', नासा ने शेयर की मंगल पर ली गई उसकी आखिरी सेल्फी
नासा का अंतरिक्षयान 'इनसाइट' मंगल ग्रह पर पहुंचने के 4 साल बाद औपचारिक तौर पर रिटायर हो गया। इस साल की शुरुआत में इनसाइट द्वारा ली गई आखिरी सेल्फी शेयर करते हुए नासा ने कहा कि लैंडर की सौर ऊर्जा से चलने वाली बैटरियां खत्म हो जाने के बाद उससे संपर्क करने के लगातार दो प्रयास विफल रहे।