4 सितंबर को रिकॉर्ड 71.03 लाख यात्रियों ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर

दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया है कि 4 सितंबर को दिल्ली मेट्रो में रिकॉर्ड 71.03 लाख यात्रियों ने सफर किया। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली मेट्रो ने यह रिकॉर्ड 29 अगस्त को बनाया था और उस दिन मेट्रो में 69.94 लाख यात्रियों ने सफर किया था। 28 अगस्त को 68.16 लाख यात्रियों ने सफर किया था।

Load More