4 सी-17 विमानों के ज़रिए 798 भारतीय नागरिकों को निकाला गया: भारतीय वायुसेना

भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत चार सी-17 विमानों के ज़रिए अब तक 798 भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से निकाला गया है। इन विमानों के ज़रिए 9.7 टन राहत सामग्री की भी आपूर्ति की गई। बुधवार को विदेश मंत्रालय ने बताया था कि यूक्रेन से करीब 3,352 लोग भारत लौट चुके हैं।

Load More