40% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद चढ़े फर्स्टक्राई के शेयर
फर्स्टक्राई की पेरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस के आईपीओ को मंगलवार को 40% प्रीमियम की लिस्टिंग मिलने के बाद शेयर और ऊपर चढ़ गए। इसके आईपीओ को 12 गुना से अधिक बोली मिली थी और इसके तहत ₹465 के भाव पर शेयर जारी हुए। फर्स्टक्राई का ₹4,193.73 करोड़ का आईपीओ 6-8 अगस्त तक खुला था जिसे निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।