40% से अधिक भारतीय कर्मचारियों के पास हैं आय के दो या अधिक स्रोत: रिपोर्ट
वैश्विक पेरोल फर्म एडीपी रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 40% से अधिक भारतीय कर्मचारियों के पास आय के दो या अधिक स्रोत हैं। बकौल रिपोर्ट, यह सर्वेक्षण 18 देशों में किया गया है जिसमें ऐसे कर्मचारियों का सबसे अधिक प्रतिशत भारत में मिला। सर्वेक्षण में शामिल भारतीय कर्मचारियों में पहले के मुकाबले वेतन को लेकर संतुष्टि बढ़ी है।