40 घंटे तक दिल की धड़कनें बंद रहने के बावजूद चीन में डॉक्टरों ने कैसे बचाई मरीज़ की जान?
चीन में कार्डियक अरेस्ट के बाद करीब 40-घंटे तक धड़कनें रुकने के बावजूद ज़िंदा बचे 40-वर्षीय शख्स को बचाने के लिए डॉक्टरों ने एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) मशीन का सहारा लिया था। बकौल डॉक्टर, कई बार डिफिब्रिलेशन के बावजूद धड़कनें नहीं चलीं व ईसीएमओ दिल-फेफड़ों की तरह काम कर पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। डॉक्टरों ने इसे 'चमत्कार' बताया।