40 नौकरियों को है AI से खतरा, माइक्रोसॉफ्ट की स्टडी के बाद सूची आई सामने
माइक्रोसॉफ्ट की स्टडी के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) 40 तरह की नौकरियों के लिए खतरा बन सकता है। इनमें इंटरप्रेटर्स/ट्रांसलेटर्स, इतिहासकार, पॉलिटिकल साइंटिस्ट, रिपोर्टर/पत्रकार, टेक्निकल राइटर, कॉपी राइटर, प्रूफरीडर और कॉपी मार्कर की नौकरियां शामिल हैं। इनके अलावा क्रेडिट काउंसलर, लीगल सेक्रेटरी, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट, एनालिस्ट और ह्यूमन रिसोर्स स्पेशलिस्ट की नौकरियों खतरे में हैं।