40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी राजस्थान सरकार, मिलेगा 3 साल तक फ्री इंटरनेट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को महंगाई राहत शिविर में कहा कि उनकी सरकार इस साल रक्षाबंधन पर 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी जिसमें 3 साल का फ्री इंटरनेट पैक होगा। गौरतलब है, मुख्यमंत्री ने बजट-2022 में चिरंजीवी योजना के तहत परिवार का मुखिया बनाई गईं 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी।

Load More