40 वर्षों से वह मेरे भाई जैसे थे, आपकी बारी नहीं थी: सतीश कौशिक के निधन पर जावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर ने अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके साथ बीते 7 मार्च को खींची गई होली की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "सतीश जी मेरे से 12 साल छोटे थे, आपकी बारी नहीं थी।" उन्होंने कहा, "तकरीबन 40 वर्षों से मेरे लिए सतीश एक भाई की तरह थे और वह गर्मजोशी से भरे थे।"