40 साल की उम्र के बाद होम लोन लेते समय किन बातों का रखना चाहिए खयाल?
40 साल की उम्र के बाद होम लोन लेते समय अपना क्रेडिट स्कोर चेक करना चाहिए क्योंकि स्कोर कम होने पर रीपेमेंट का बोझ बढ़ता है। ब्याज दर, रीपेमेंट चार्ज और पेनल्टी आदी के आधार पर ऋणदाता चुनना चाहिए। इसके अलावा, अधिक डाउन पेमेंट करने से ईएमआई का बोझ घटता है और होम लोन पास होने की संभावना बढ़ती है।