40 साल पुराना है, बहुत खर्चा किया था: नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में सुरक्षित बचे 'हरे घर' का मालिक
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बीच सुरक्षित बचे नुवाकोट स्थित 'हरे घर' के मालिक प्रकाश प्याकुरेल ने बताया है कि घर 35-40 साल पुराना है। उन्होंने बताया, "निर्माण में काफी खर्चा किया था...सीमेंट-रॉड की क्वॉलिटी अच्छी थी...रिवर-साइड घर के...नीचे मज़बूत रॉड डलवाए थे।" इंजीनियरिंग डेटा के अनुसार, घर बचने की बड़ी वजह इसका मज़बूत आरसीसी फ्रेम हो सकता है।