40 साल से कैब चला रहा शख्स, चारों बच्चों को बनाया कामयाब; वायरल हुआ वीडियो
सिंगर सलीम मर्चेंट ने उत्तराखंड में कैब ड्राइवर से बातचीत का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है जो वायरल हो गया है। 40 साल से कैब चला रहे ड्राइवर ने बताया कि उनके दो बेटे मल्टीनैशनल कंपनी बार्कलेज में हैं, बड़ी बेटी एडवोकेट है और छोटी बेटी जापान दूतावास में है। ड्राइवर ने कहा, "अपने काम को भगवान मानो...कामयाबी ज़रूर मिलेगी।"