40 साल का था जब मां से कहा था कि मैं अपने बच्चे चाहता हूं: सरोगेसी को लेकर करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने सरोगेसी के ज़रिए 2017 में बेटे यश और बेटी रूही के पैदा होने को लेकर कहा है कि उन्होंने 40 वर्ष की उम्र में सरोगेसी प्लान कर ली थी। उन्होंने कहा, "मां ने पूछा था...'शादी नहीं करनी तो जीवन में आगे क्या करना है'? मैंने कहा था कि मैं अपने बच्चे चाहता हूं...मां खुश हुई थीं।"