40 साल पहले हमारे यहां फिल्म का टिकट ₹5 का होता था: 'पठान' के ₹2,400 के टिकट पर बोथरा

आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने गुरुग्राम (हरियाणा) के एक मल्टीप्लेक्स द्वारा 25 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही फिल्म 'पठान' के टिकट ₹2,400 में बेचने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 40-साल पहले राजस्थान में उनके गृह ज़िले में फिल्म के टिकट ₹1.3-₹5 तक के होते थे और शो का पूरा कलेक्शन ₹2,400 से कम ही होता होगा।

Load More