40 साल में ग्रीस जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचे। वह ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के विशेष न्योते पर एक दिवसीय यात्रा के लिए एथेंस गए हैं और 40 सालों में ग्रीस जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने यात्रा से पहले कहा, "ग्रीस की यात्रा के लिए उत्सुक हूं जो हमारे बहुआयामी संबंधों में नया अध्याय शुरू करेगी।"

Load More