रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिनटेक कंपनी Paytm मौजूदा परफॉर्मेंस अप्रेज़ल साइकल के बाद लगभग 400 लोगों की छंटनी करेगी। गौरतलब है, पिछले फाइनेंशियल इयर में कंपनी ने रीस्ट्रक्चरिंग के तहत करीब 4,600 नौकरियां कम की थीं। हालांकि, कंपनी अगले 9-महीनों के दौरान 4,000 नए कर्मचारियों की भर्ती करेगी जो खासतौर पर प्रोडक्ट, टेक और AI से जुड़ी टीमों के लिए होंगी।