400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी स्विगी: रिपोर्ट

मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी अपने करीब 6,000 कर्मचारियों में से 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी से टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस जैसी टीमों के कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित होंगे। इससे पहले स्विगी ने पिछले साल जनवरी में 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

Load More