400 गुना सब्सक्राइब होने के बावजूद रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के शेयर ₹0 प्रीमियम पर हुए लिस्ट
दिल्ली में 2 शोरूम और 8 कर्मचारियों वाली रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल कंपनी के शेयर गुरुवार को बीएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर ₹117/शेयर पर लिस्ट हुए जो इसके इश्यू प्राइस ₹117/शेयर के बराबर है। रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का ₹11.99 करोड़ का आईपीओ बोली के आखिरी दिन 400 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि, कुछ देर बाद इसमें अपर सर्किट लग गया।