400 टी20 मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने दिनेश कार्तिक
आरसीबी के बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक 400 टी20 मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल-2024 में शनिवार को सीएसके के खिलाफ कार्तिक ने अपना 400वां टी20 मैच खेला। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सर्वाधिक टी20 मैच (440) खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं, एमएस धोनी ने 391 व विराट कोहली ने 390 टी20 मैच खेले हैं।