400 हिंदू पलायन को हुए मजबूर: वक्फ ऐक्ट को लेकर बंगाल में हुई हिंसा पर शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हुई हिंसा के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि हिंसा के डर से 400 से अधिक हिंदुओं को अपने घरों से भागना पड़ा है। उन्होंने कहा, "टीएमसी की तुष्टिकरण की राजनीति ने कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दिया...हिंदुओं का शिकार हो रहा...लोग अपनी ही धरती पर जान बचाकर भाग रहे हैं।"