41 दिन के भीतर 32 लाख शादियों से होगा ₹3.75 लाख करोड़ का कारोबार: सीएआईटी
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के सर्वे के मुताबिक, भारत में 4 नवंबर और 14 दिसंबर के बीच तकरीबन 32 लाख शादियां होने की उम्मीद है जिससे ₹3.75 लाख करोड़ का कारोबार होगा। दिल्ली में अकेले इस दौरान 3.5 लाख शादियां होंगी जिससे ₹75,000 करोड़ का कारोबार होगा। सीएआईटी ने 35 शहरों में 4,302 व्यापारियों के बीच सर्वे किया।