41 वर्षीय ऐंडरसन ने हवा में डाइव मारकर पकड़ा यशस्वी का कैच; तस्वीरें हुईं वायरल
रांची टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड के 41 वर्षीय क्रिकेटर जेम्स ऐंडरसन ने हवा में डाइव मारकर भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल का कैच पकड़ा जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। एक 'X' यूज़र ने तस्वीर शेयर कर लिखा, "ऐंडरसन ने क्या शानदार कैच पकड़ा, अविश्वसनीय।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "फ्लाइंग जिमी ऐंडरसन।"