42 दांतों वाले मलेशिया के शख्स के नाम दर्ज है विश्व रिकॉर्ड, सामने आई एक्स-रे की तस्वीर
गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया है कि मलेशिया निवासी 33-वर्षीय प्रथाब मुनियांडी के नाम एक व्यक्ति के मुंह में सबसे ज़्यादा दांत (पुरुष) का विश्व रिकॉर्ड है। प्रथाब के मुंह में कुल 42 दांत हैं जो सामान्य से 10 अधिक हैं जिसकी एक्स-रे तस्वीर भी सामने आई है। बकौल प्रथाब, एक्स्ट्रा दांतों से उन्हें कोई परेशानी नहीं होती।