42 साल में पहली बार जम्मू-कश्मीर के डोडा पहुंचा कोई भारतीय पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आज (शनिवार) जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक रैली को संबोधित किया और इसके साथ ही 42 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री डोडा पहुंचे हैं। पीएम मोदी की यात्रा को लेकर पूरे इलाके में मल्टी-टीयर सिक्योरिटी तैनात है। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर व 1 अक्टूबर को मतदान होंगे।