43% प्रीमियम के साथ CMR ग्रीन IPO की शेयर बाज़ार में हुई धांसू एंट्री
CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीज IPO की लिस्टिंग शानदार रही और ₹192 के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर BSE पर ₹275.40 जबकि NSE पर ₹268 पर सूचीबद्ध हुआ जिससे IPO निवेशकों को 43% तक का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि, लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली के चलते शेयर में तेज़ गिरावट भी आई लेकिन यह अब भी इश्यू प्राइस से 34% ऊपर कारोबार कर रहा है।