43 वर्षीय केयरटेकर को गोद लेना चाहता है 90 वर्षीय डॉक्टर, बॉम्बे HC ने सरकार से मांगा जवाब

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने 43-वर्षीय केयरटेकर को बेटे के रूप में गोद लेने की 90-वर्षीय अविवाहित डॉक्टर की याचिका को लेकर केंद्र-राज्य सरकार से जवाब मांगा है। डॉक्टर बॉमसी वाडिया के पास बड़े बंगले समेत कई संपत्तियां और बीएमडब्ल्यू कार है। उनकी इकलौती बहन का निधन हो चुका है जिनके 3 बच्चे हैं व केयरटेकर के भी 2 बच्चे हैं।

Load More