43 साल के हुए एमएस धोनी ने अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार (7 जुलाई) को 43 साल के हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी धोनी और अभिनेता सलमान खान के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीर सलमान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस दौरान धोनी की पत्नी ने उनके पैर छुए जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।