43 साल पहले ISRO 3 साल में 1 रॉकेट लॉन्च करता था, अब जल्द हर साल 50 लॉन्च करेंगे: ISRO प्रमुख
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने कहा है, "जब मैं 43 साल पहले ISRO में शामिल हुआ था तब हर तीन साल में एक रॉकेट लॉन्च होता था।" उन्होंने इसरो की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, "यह सच होने जा रहा है। आने वाले कुछ वर्षों में हम हर साल 50 रॉकेट लॉन्च कर सकेंगे।"