43,489 छात्रों ने ओडिशा में नहीं दी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश
ओडिशा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 43,489 छात्र शामिल नहीं हुए। परीक्षा के लिए फॉर्म भरने वाले 5.71 लाख छात्रों में से केवल 5.3 लाख छात्रों ने परीक्षा दी जिसके बाद ओडिशा सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों को जांच कर 10-दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।