44 शेयरों के BSE ने बदले सर्किट फिल्टर, 3 अगस्त से लागू होंगे नए प्राइस बैंड

बीएसई के सर्विलांस विभाग ने शेयर बाज़ार में हेराफेरी रोकने और निवेशकों की सुरक्षा के लिए 44 कंपनियों के सर्किट फिल्टर (प्राइस बैंड) में बदलाव किया है। ये नए नियम 3 अगस्त से प्रभावी होंगे। गौरतलब है, इसके तहत सट्टेबाज़ी और असामान्य उतार-चढ़ाव वाले चुनिंदा शेयरों की ट्रेडिंग सीमा को 2%, 5%, 10% या 20% तक पुनर्निर्धारित किया जाता है।

Load More