442 झाड़ू में छिपाकर लाई जा रही ₹38 करोड़ की हेरोइन पंजाब में भारत-पाक सीमा पर बरामद
वित्त मंत्रालय ने बताया है कि डीआरआई ने अमृतसर (पंजाब) में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर झाड़ू में छिपाई गई ₹38.36 करोड़ की 5.480 किलो हेरोइन बरामद की है। मंत्रालय के अनुसार, हेरोइन 'अफगान झाड़ू' के कनसाइनमेंट के बीच 442 झाड़ू में छिपाई गई थी। मामले में फेक भारतीय पहचान-पत्र वाले एक अफगानिस्तानी नागरिक और उसकी भारतीय पत्नी गिरफ्तार किए गए हैं।