444 दिन की अवधि वाली एफडी पर 7.85% ब्याज देगा IDBI बैंक
आईडीबीआई बैंक ने मंगलवार को 444 दिन की अवधि वाली एफडी पर सालाना ब्याज दर बढ़ाकर 7.85% कर दी। बैंक ने अपने बयान में बताया कि अब 444 दिन और 375 दिन की अवधि वाली एफडी पर अब क्रमशः 7.85% और 7.75% सालाना दर से ब्याज दिया जाएगा। बैंक के मुताबिक, यह प्रस्ताव 30 सितंबर तक वैध है।