4,491 फीट की दूरी तय कर महाराष्ट्र के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर पहुंचे मतदान अधिकारी
चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के बारामती निर्वाचन क्षेत्र के रायरेश्वर में राज्य के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र 4,491 फीट पर मतदान कराया। सामने आए वीडियो में मतदान अधिकारी लोहे की सीढ़ियों की सहायता से मतदान केंद्र तक जाते हुए दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, 160 मतदाताओं के लिए यह केंद्र बनाया गया था।